धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के बारामुड़ी खटाल का विवाद अब सियासी हो गया है. पूरे विवाद पर सियासत हावी हो गई है. रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने पप्पू यादव से बात की. इसका ऑडियो वायरल भी किया गया. इधर, सुंदर यादव ने कहा है कि वह लोग पटना गए थे. पप्पू यादव से भी मिले और नेताओं से भी बातचीत हुई. तेजस्वी यादव के घर भी गए थे. राजद के झारखंड प्रभारी से भी मुलाकात की थी. इधर, सोमवार को बारामुड़ी खटाल पहुंचे धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कांग्रेस और झामुमो को निशाने पर लिया। संतोष सिंह और डॉक्टर नीलम मिश्रा का नाम लिए बगैर कहा कि झारखंड में सरकार उनकी चल रही है और आंदोलन करने के लिए बिहार से नेता बुलाये जा रहे है. उन्हें तो यह साफ कह देना चाहिए कि सरकार में उनकी चलती नहीं है, इसलिए वह चुप है. उनके पास कोई विजन नहीं है ,इसलिए बिहार से नेता बुला रहे है.
भोले भाले लोगो को धोखे में रखने वालों को भगवान् कभी माफ़ नहीं करेंगें
भोले भाले लोगो को धोखे में रखने वालों को भगवान् कभी माफ़ नहीं करेंगें। राज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने प्रभावित परिवार से बात की है और भरोसा दिलाया है कि इस मामले में धनबाद के उपायुक्त से मिलेंगें। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन सरकार लोगों को गुमराह कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री संजय यादव के रहते हुए कार्रवाई की जा रही है और लोगों के घर उजाड़े जा रहे हैं. बावजूद सरकार के नेता आंदोलन करने की बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार से सांसद पप्पू यादव को बुलाकर लोगों को सिर्फ भ्रमित किया जा रहा है और भाजपा पर आरोप लगाए जा रहे हैं. राज सिन्हा ने कहा कि जनता सब समझती है. लोगों को परेशानी में डालकर फिर मदद करने का दिखावा करना उचित नहीं है.
बारामुड़ी खटाल की सियासत पहुंच गई है बिहार
इधर , धनबाद के बारामुड़ी खटाल की सियासत अब बिहार पहुंच गई है. पूरे मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने हस्तक्षेप किया है. 4 अक्टूबर को धनबाद में प्रस्तावित प्रदर्शन में वह हिस्सा लेंगें। धनबाद से गए एक प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने भरोसा दिया है कि वह 4 नवंबर को धनबाद पहुँचेंगें। इस संबंध में सोमवार को सुंदर यादव ने कहा कि वह लोग पटना गए थे. सांसद पप्पू यादव से मुलाकात की, वह तेजस्वी यादव से भी मिले थे. झारखंड के राजद के प्रभारी से भी मुलाकात की थी. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से भी बात हुई है. पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से भी मुलाकात की गई है. सबों ने सहयोग का भरोसा दिया है.
यादव समाज बेईमान और अपराधी नहीं होता -सुन्दर यादव
सुंदर यादव ने कहा कि स्थानीय नेताओं का सहयोग नहीं मिल रहा है. उन्होंने सांसद और विधायक पर भी तंज कसा । हालांकि बाद में पता चला कि सोमवार को विधायक राज सिन्हा बारामुड़ी खटाल गए थे. सवाल उठता है कि झारखंड के नेताओं के बजाय आंदोलन की बागडोर पप्पू यादव के हाथ में कैसे गई? सुंदर यादव ने यह भी कहा कि हमने सबका आह्वान किया है, जो लोग उनका सहयोग करेंगे, उनका तहे दिल से आदर करेंगें। उनका कहना है कि यादव समाज बेईमान और अपराधी नहीं होता है. अगर अपराधी होता तो सालों साल से सुबह-सुबह हर घर में यह समाज दूध पहुचंता है. शाम को भी पहुंचाता है. माताएं बहने दूध लेती हैं , लेकिन आज तक उनके खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है. एक आदमी के अपराधी होने से पूरा समाज अपराधी कैसे हो सकता है?
