☰
Jharkhand

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शाही शादी में टूट गया दल का बंधन, खेसारी लाल की झलक पाने के लिए कैसे मची अफरा-तफरी

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  एक शाही शादी बुधवार को बिहार में होने जा रही  है.बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी का विवाह होगा तो  दूसरी शाही शादी मंगलवार को धनबाद में हो रही है. धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो  की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में मंगलवार को दिग्गजों का जमावड़ा लगा.  एक तरफ दलगत भावना से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे, तो भाजपा के बड़े नेता भी चिटाही  पहुचें।  पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित अन्य नेता  पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल  हुए. 
 
विवाह समारोह को लेकर बाघमारा के चिटाही  में भव्य तैयारियां की गई है.
 
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी  पहुंचे हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए हंगामा मच गया.  सभी लोगों का सांसद ढुल्लू महतो  और उनके परिजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।  विवाह समारोह को लेकर बाघमारा के चिटाही  में भव्य तैयारियां की गई है.  समारोह के लिए गांव को आकर्षक रोशनी और तोरण द्वारों से सजाया गया है.  मेहमानों के स्वागत और उनकी सुविधा के लिए अलग-अलग आधा दर्जन से अधिक पंडाल बनाए गए हैं.  विशेष अतिथियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.  

अधिकारियो की टीम ने किया था निरीक्षण 

समारोह को लेकर सोमवार को धनबाद के उपायुक्त आदित्य  रंजन,एस  एसपी प्रभात कुमार और ग्रामीण एसपी ने अधिकारियों की टीम के साथ समारोह स्थल  निरीक्षण किया था.  अधिकारियों ने पहुंच मार्ग, पार्किंग स्थलों का जायजा लिया था.  बड़ी संख्या में अतिथियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है.  शादी समारोह की तैयारी कई दिनों से युद्ध स्तर पर चल रही है.  22 नवंबर से ही हल्दी जैसी पारंपरिक रश्मों  के साथ शादी का जश्न शुरू हो गया था.  कई एकड़ क्षेत्र में विशाल पंडाल बनाया गया है.  दक्षिण भारत के वेंकटेश मंदिर की तर्ज पर पंडालों  को सजाया गया है.  लाखों मेहमानों के लिए इंतजाम किये गए हैं.   इस शाही शादी के लिए 40 से 50,000 निमंत्रण कार्ड बांटे गए है.