धनबाद(DHANBAD) | छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता ,सहयोग और सेवा भावना का भी प्रतीक है. धनबाद को "मिनी बिहार" कहा जाता है. धनबाद कोयलांचल में छठ महापर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. प्रशासन का भी इसमें पूरा सहयोग होता है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक में बदलाव किए जाते हैं. छठ महापर्व धनबाद कोयलांचल का सबसे बड़ा और भावनात्मक पर्व है.
इसलिए नगर निगम, विधायक, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दल के लोग इसे जुड़ने का एक बड़ा मौका मानते हैं. मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह इलाके में घूम घूम कर घाटों की सफाई का निरीक्षण कर रहे है. एक आंकड़े के मुताबिक नगर निगम प्रशासन ने घाटों की सफाई के लिए 850 से अधिक कर्मचारियों को मैदान में उतारा है. धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा भी विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर रहे है. साफ -सफाई, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था करने की लगातार कोशिश कर रहे है. तो समाज सेवी कुंभनाथ सिंह ब्रतियो के लिए साड़ी बांट रहे है.
राज सिन्हा ने सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल मंगवाया है और छोटे-छोटे बोतल में खुद भी पैक कर रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता इस काम में लगे हुए हैं. 10,000 से अधिक पवित्र जल पैकेट बांटने का उनका लक्ष्य है. यह पर्व 13 नवंबर से शुरू होगा, नहाए- खाए के साथ पर्व की शुरुआत होगी। 14 नवंबर को ब्रति खरना करेंगें। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य अर्पित किया जीजा। 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य अर्ध्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।
