Jharkhand

धनबाद में अब कोयले की डकैती:आउटसोर्सिंग कंपनी के डंप से हथियार के बल पर 45 लाख रुपये का कोयला लूटा

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: धनबाद कोयलांचल में कोयले की चोरी के साथ अब डकैती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह मामला बेहद चौंकाने वाला है.पुलिस और सीआईएसएफ के लिए बड़ी चुनौती भी है. 

बताया जाता है कि अंगार पथरा ओपी क्षेत्र में काम कर रही आरके कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड के गजलीटांड कोल डंप  से हथियारबंद बदमाशों ने₹450 टन कोयला लूट लिया है .यह सब हथियार लहराकर  किया गया है. लूटी  गई कोयले की कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई जा रही है. 

घटना इसलिए चौंकाने वाली है कि इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की गई .उन्हें बंधक बनाया गया तथा हवाई फायरिंग करने के भी आरोप लगे है. हालांकि पुलिस हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है. यह सब हुआ है बुधवार की रात को.

 इस बीच पता चला है कि बिहार सिक्योरिटी सर्विस के संचालक ने अंगार पथरा ओपी में लिखित शिकायत देकर डकैती का मामला दर्ज करने की मांग पुलिस से की है. शिकायत के अनुसार पहली जुलाई की रात लगभग 11:30 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे अपराधियों ने मुख्य गेट पर तैनात आधा दर्जन सुरक्षा कर्मियों को पिस्तौल दिखाकर गेट खुलवाया. इसके बाद परिसर में घुस गए और मारपीट के बाद उनके मोबाइल छीन लिए. 

कुछ ही देर बाद 15, 20 लोग भी परिसर में पहुंच गए. उसके बाद 15 से 20 हाईवा तथा तीन जेसीबी मशीनों की मदद से तीन-चार घंटे में लगभग 450 टन कोयला उठा ले गए.

TagsCRIME