Jharkhand

विधायक-मुखिया और समर्थकों की मारपीट में नया ट्विस्ट, जानिए किसकी शिकायत पर सांसद ढुल्लू महतो के प्रतिनिधि पर हुआ केस?

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के बरवाअड्डा  थाना परिसर में शुक्रवार की रात हुए हंगामे  का मामला तूल  पकड़ लिया है.  आगे यह और तूल पकड़ेगा, क्योंकि विधायक जयराम महतो की शिकायत पर सांसद ढुल्लू  महतो के प्रतिनिधि प्रेम महतो के खिलाफ भी एफआईआर  की गई है. विधायक पर भी मुक़दमा हुआ है. दोनों ओर से एफआईआर कराइ गई है.  

बता दें कि बड़ा पिछरी  की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर कर जाति  और आवासीय प्रमाणपत्र एवं वंशावली बनाए जाने के आरोप में  JLKM   नेता गणेश दास की गिरफ्तारी के बाद बरवाअड्डा  थाने में हंगामा हो गया था.  गणेश दास की गिरफ्तारी की सूचना पर  बरवा अड्डा  थाना पहुंचे विधायक जयराम महतो के समर्थकों और मुखिया समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी.  इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.  विधायक पर एससी /एसटी उत्पीड़न की धारा भी लगी है. 

 मुखिया पुत्र प्रदीप कुमार रजक के आवेदन पर विधायक जयराम महतो, दिलीप चौधरी, सुशील मंडल व अन्य के खिलाफ मुकदमा हुआ है .  पुलिस ने गणेश दास को जेल भेज दिया है.  वही, विधायक जयराम महतो के आवेदन पर परमेश्वर उर्फ़  प्रेम महतो(सांसद प्रतिनिधि ) प्रदीप रजक, तारकेश्वर रजक, आशुतोष रजक समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मारपीट और छिनतई  का मामला दर्ज किया गया है. 

 विधायक ने आवेदन में कहा है कि वह गणेश दास के बारे में जानकारी लेने बरवाअड्डा  थाना गए हुए थे.  उन्हें सूचना दी गई थी कि गणेश महतो के साथ मारपीट की गई है.  थाना प्रभारी से वह बातचीत कर ही रहे थे कि नामजद लोग आ धमके  और जान मारने की नीयत से आपत्तिजनक बातें बोलते हुए उन पर हमला कर दिया। दोनों ओर से मुक़दमा होने के बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.