Jharkhand

BREAKING: मेयर संजीव सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराये गए भर्ती, समर्थकों का जुटान 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): मेयर संजीव सिंह की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. जानकारी के अनुसार संजीव सिंह को एसजेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. मेयर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके समर्थक और शुभचिंतक अस्पताल पहुंच रहे है. इस बीच जानकारी मिली है कि बेचैनी महसूस होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. 

बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के बाद संजीव सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है. डॉक्टरों की निगरानी में उनकी आवश्यक जांच और उपचार किया जा रहा है. हालांकि, मेयर की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

मेयर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना शहर में फैलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई. बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेते नजर आए. समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

अस्पताल परिसर में समर्थकों और शुभचिंतकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास भी किए जा रहे हैं. वहीं, चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है.

फिलहाल मेयर संजीव सिंह की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल या परिवार की ओर से कोई विस्तृत मेडिकल अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में उनकी तबीयत को लेकर किसी तरह की अटकलों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना उचित होगा. जैसे ही उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है, स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.