Jharkhand

Mayor Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए संजीव सिंह, कुछ सावधानियां बरतने की डॉक्टरी सलाह 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के मेयर संजीव सिंह की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी.  इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एसजेएएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  चिकित्सकों की निगरानी में उनकी आवश्यक जांच और उपचार किया गया.  बताया गया कि इस दौरान उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ मिला। मेयर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर पहुंचने लगे थे.  

सिद्धार्थ गौतम समेत परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।चिकित्सकीय जांच और उपचार के बाद देर शाम मेयर संजीव सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.  डॉक्टरों ने उन्हें आवश्यक सावधानियां बरतने और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आगे का इलाज व चेकअप कराने की सलाह दी है.  

मेयर को सीने में दर्द तथा इन्फेक्शन से संबंधित समस्या की शिकायत बताई गई है, जिसके लिए आगे आवश्यक जांच कराई जाएगी।इस दौरान मेयर की पत्नी एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह भी अस्पताल में परिजनों और समर्थकों के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने चिकित्सकों से मेयर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार की स्थिति पर नजर बनाए रखी।मेयर के डिस्चार्ज होने की खबर के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की है।