Jharkhand

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा,धनबाद में बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद।धनबाद में एक बड़ा रेल हादसा टल गया. अगर चालक ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता, तो सैकड़ो यात्रियों की जान पर आफत आ सकती थी. आखिर यह चूक कैसे हुई, अब इसकी जांच शुरू हो गई है. लेकिन घटना टल जाने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है.

 दरअसल, धनबाद रेल मंडल के प्रधान खंता के पास कार्य के दौरान ट्रैक पर छोड़ी गई मशीन के सामने वर्धमान हटिया मेमू ट्रेन आ गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. जिससे यात्रियों की जान बच गई. 

सूत्र बताते हैं की ट्रेन का एक हिस्सा मशीन से हल्के रूप में सट गया लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. बताया जाता है कि  रेलवे लाइन से ओ एच ई को जोड़ने का काम चल रहा था .इस दौरान काम में लगी मशीन ट्रैक पर ही खड़ी थी. तभी इस मार्ग से ट्रेन आ गई. लोको पायलट की नजर ट्रैक पर रखी, मशीन पर पड़ते ही उसने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की गति को नियंत्रित किया. 

घटना के बाद लोको पायलट ने तत्काल कंट्रोल रूम को उसकी सूचना दी. इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और स्थिति समान होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया.