☰
Jharkhand

मेयर संजीव सिंह के करीबी रहे रंजय सिंह हत्याकांड में मामा को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, जानिए कब और कैसे हुई थी हत्या

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: मेयर संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या धनबाद के बिग बाजार के पास 29 जनवरी 2017 को कर दी गई थी. इस बहुचर्चित हत्याकांड में नंदकुमार सिंह उर्फ मामा 8 अगस्त 2018 से जेल में बंद है. 

इधर, सूचना है कि सुप्रीम कोर्ट से भी मामा को राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट में मामा की ओर से दाखिल की गई जमानत की अर्जी को वापस ले लिया गया है. अधिवक्ता जावेद ने बताया कि सुनवाई के दौरान नंदकुमार सिंह उर्फ मामा के अधिवक्ता ने जमानत अर्जी वापस लेने की प्रार्थना अदालत से की. 

जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए जमानत अर्जी को खारिज कर दिया. इसके पहले झारखंड हाई कोर्ट ने भी मामा को जमानत देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी. 

जानकारी के अनुसार 5 नवंबर 2018 को तत्कालीन सराय ढेला थाना प्रभारी निरंजन तिवारी ने मामा को शूटर बताते हुए उनके खिलाफ अदालत में चार्ज शीट दायर किया था. 

इस हत्याकांड के बाद धनबाद में सनसनी फैल गई थी. रंजय सिंह झरिया वाटर बोर्ड कॉलोनी में रहते थे.

TagsCRIME