☰
Jharkhand

Dhanbad Encounter में बड़ा अपडेट : परिसर से मिली BMW सहित तीन लक्जरी गाड़ियां, जांच को थाना ले गई पुलिस 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): निरसा में 15 सितंबर को हुए बहुचर्चित एनकाउंटर में पुलिस की ओर से सात राउंड फायरिंग की गई थी .  इसके पहले सागर उर्फ़ शिबू की तरफ से पुलिस दल पर गोलीबारी  की गई थी. जानकारी निकल कर आई है कि सरायढेला  थाना प्रभारी ने चार , चिरकुंडा थाना प्रभारी ने दो और धनसार  थाना प्रभारी ने एक राउंड फायरिंग की है.  फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सामान बरामद किए है. 

यह मुठभेड़  निरसा  के हाथबाड़ी  स्थित शमशाद खान के घर पर  हुई थी.  यूपी का कुख्यात सागर उर्फ शिबू इस मुठभेड़  में घायल  हुआ था. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.  किसके कहने पर वह निरसा आया था, इसका पता पुलिस लगा  रही है.  लोकल लिंक  को भी ढूंढा जा रहा है.  घर मालिक  शमशाद खान फरार बताया जाता है.  कहा जाता है कि धनबाद से लेकर उत्तर प्रदेश, फिर निरसा  से लेकर बंगाल और बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक पशु तस्करी का एक मजबूत नेटवर्क काम करता है.  संचालन निरसा  से होने की बात कही जा रही है.  पुलिस अब इस मामले में भी छानबीन कर रही है. 

 शिबू के साथ कौन-कौन अपराधी  धनबाद पहुंचे थे, उसकी भी तलाश तेज कर दी गई है.  इस बीच पता चला है कि पुलिस ने शमशाद खान  के  परिसर से  तीन गाड़ियां जांच पड़ताल के लिए थाना ले गई है.     तीनों कीमती और लक्जरी गाड़ियां हैं.  इनमें बीएमडब्ल्यू ,हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस शामिल हैं. जिन्हे   जांच- पड़ताल के लिए थाना ले जाया गया है.  सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी इन लग्जरी वाहनों को जब्त  नहीं किया है.  जांच पड़ताल के लिए थाना ले जाया गया है.  गाड़ियां किसके उपयोग में लाई जाती थी, घटना के समय परिसर में क्यों खड़ी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही हैं. 

TagsCRIME