☰
Jharkhand

निरसा में बड़ी सड़क दुर्घटना, फिर दैत्याकार हाईवा बना काल, विरोध में सड़क जाम 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): निरसा में बुधवार की सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है.  यह  दुर्घटना निरसा थाना  क्षेत्र के देवियाना  मोड़ के समीप हुई है.  हाईवा   की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की खबर है. पत्नी और बच्चा घायल हुआ है. परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया है. 

दरअसल, बुधवार की सुबह उत्तम कुंभकार बाइक से पत्नी और बच्चे  के साथ मुगमा ससुराल  जा रहे थे.  इसी दौरान देवियाना  मोड़ के समीप हाईवा से  मोटरसाइकिल टकरा गई.  बताया जा रहा है कि हाईवा  के अचानक मोड़ने से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और  मोटरसाइकिल हाईवा  से टकरा गई.  उत्तम कुंभकार  की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र घायल हुए है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि  सूचना देने के बाद भी तुरंत एंबुलेंस नहीं पहुंची।  अगर तुरंत एंबुलेंस पहुंची होती और उत्तम कुंभकार  को अस्पताल पहुंचाया गया होता तो उनकी जान बन सकती थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी ही.  सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचवाया है.  सड़क जाम अभी खत्म नहीं हुआ है.