Jharkhand

धनबाद के SNMMCH में बड़ा हादसा, वार्ड की छत गिरने से भर्ती मरीज घायल

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है.जहां अस्पताल के एक वार्ड में अचानक छत से सीमेंट का बड़ा टुकड़ा गिर गया, जिससे वहां भर्ती कई मरीज घायल हो गए.इस घटना में बेड नंबर 27 पर भर्ती गोविंदपुर के रजा नगर निवासी मुमताज आलम को भी चोटें आई है.

वार्ड में अफरा-तफरी

 बताया जा रहा है कि उन्हें खून की उल्टी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.घटना के बाद वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया.हालांकि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.जिस अस्पताल में लोग इलाज के लिए आते हैं, वहीं इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बन गई है.

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.वहीं, जब अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार गिंदौरिया से इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने मौखिक रूप से कहा, मामले की जानकारी मुझे अभी मीडिया के माध्यम से मिली है.मैं स्वयं जाकर पूरे मामले को देखता हूं और इस पर आवश्यक संज्ञान लेता हूं.

रिपोर्ट-नीरज कुमार