धनबाद(DHANBAD): कतरास के छाताबाद में शुक्रवार को कई लोगों की जान बच गई. लोकल लोगो ने जान की परवाह किये बिना फंसे लोगो को बाहर निकाला .घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. किसी की जान नहीं गई है. बड़े पैमाने पर भू-धंसान हुआ है. एक दर्जन घर प्रभावित हुए हैं. दो मंजिला मकान भी इसमें शामिल है. लोगो को लगा कि भूकंप आ गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार भू धंसान से पहले जमीन में तेज आवाज के साथ दरारें पड़नी शुरू हुई. देखते ही देखते बड़े आकार में जमीन धंस गई और कई घर उसकी चपेट में आ गए.
आसपास की जमीन में बड़ी दरारें उभर आई. जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. बताया जाता है कि कुछ लोग मकान में फंसे हुए थे. स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. कई लोगों को चोटें आई है, जिनकी संख्या लगभग 10 बताई गई है. घटनास्थल पर दहशत का माहौल है.
घटना के बाद तो लोग बदहवास होकर इधर -उधर भागने लगे. गनीमत रही कि घटना दिन में हुई नहीं तो कई लोगो की जानें जा सकती थी. बता दें कि के छाताबाद में शुक्रवार को फिर एक बार धंसान की बड़ी घटना हुई है. यह घटना दोपहर 3:00 बजे के बाद हुई है. कई घर भर भरा कर ढह गए. दो मंजिला मकान भी इसमें शामिल हैं. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई है. इसके पहले भी कतरास इलाके में लगातार भू धंसान की घटनाएं होती रही हैं. बरसात का मौसम कोयलांचल में "काल" बनकर आता है. भू -धंसान की घटनाएं बढ़ जाती हैं.
