☰
Jharkhand

बड़ा बदलाव : धनबाद के सभी सरकारी अस्पतालों के रजिस्टर में दर्ज होंगें मोबाइल -आधार नंबर

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के सभी सरकारी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों  का मोबाइल नंबर और उनका आधार नंबर रजिस्टर में अंकित होगा।  उपयुक्त आदित्य रंजन ने गुरुवार को यह निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि ऐसा करना अब जरूरी होगा, नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. उपायुक्त  आदित्य रंजन ने आज बैंक मोड़, टेलिफोन एक्सचेंज रोड स्थित एसएसएलएनटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के पंजीकरण प्रक्रिया और अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया.

सभी सरकारी अस्पतालों में बदलेगें इंतजाम 
 
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी और मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर की जांच की.  रजिस्टर में मरीजों के मोबाइल नंबर दर्ज न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की.  उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किये जाएँ। . उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न केवल एसएसएलएनटी अस्पताल, बल्कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों सहित तमाम सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. 

रिकॉर्ड संधारण में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त 

 उन्होंने चेतावनी दी कि रिकॉर्ड संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद  उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और चिकित्सकों के चैंबर में जाकर चिकित्सीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की.  उन्होंने अस्पताल परिसर में लंबे समय से बंद पड़े कमरों का भी निरीक्षण किया और उन्हें तत्काल प्रभाव से नियमित उपयोग में लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा और पर्याप्त जगह मिल सके. निरीक्षण के दौरान अस्पताल के संबंधित चिकित्सक, अभियंता, कनीय अभियंता, पीएमयू की टीम सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.