Jharkhand

Big Breaking: प्रिंस खान की धमकी मामले में सांसद ढुल्लू महतो और प्रिंस खान के खिलाफ एफआईआर, विधायक अरूप चटर्जी की शिकायत पर कार्रवाई

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  निरसा विधायक अरूप  चटर्जी ने शनिवार को निरसा  थाने में प्रिंस खान के धमकी के संबंध में लिखित शिकायत दी है.  उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा रंगदारी की रकम नहीं देने पर  जान से मारने की धमकी दी गई है.  मेरा आरोप है कि यह धमकी धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो  द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत उन्हें दिलाई गई है.  

इन धमकियों का उद्देश्य मुझे भयभीत करना, मेरे संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक दायित्वों के निर्वहन  में बाधा उत्पन्न करना तथा मेरे जीवन पर गंभीर संकट उत्पन्न करना है.  मेरे पास उक्त व्हाट्सएप संदेश, कॉल का विवरण  उपलब्ध हैं.  जिन्हें मैं जांच एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत करने को तैयार हूं, उन्होंने शिकायत में यह  कहा है कि मेरे पिता की हत्या कोयला माफियाओं ने की थी.  इस समय इन कोयला माफियाओं को  संरक्षण सांसद ढुल्लू महतो दे  रहे हैं.  

पिछले कुछ दिनों से कई राजनीतिक मुद्दों  को लेकर मैं सांसद का   विरोध कई साक्ष्य  पेश कर किया है.  जिसमें  उनके कई हार्ड के  मलिक होने  का खुलासा किया था.  इसके साथ ही कुख्यात प्रिंस खान के साथ उनके संबंधों का भी जिक्र किया था.  विधायक ने आग्रह किया है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की जाए तथा कुख्यात प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू  महतो के आपसी संबंधों की जाँच कर  उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.  दोषियों को कड़ी सजा दी जाए तथा मेरे और मेरे परिवार की जान माल की सुरक्षा प्रदान की जाए.