☰
Jharkhand

धनबाद में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर:कई विभागों के बदले गए अधिकारी और कर्मचारी, देखें पूरी सूची

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: धनबाद जिले में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल  किया गया है. कम से कम आठ सरकारी कर्मियों को इधर से उधर किया गया है.प्रशानिक सिस्टम को सुचारू बनाने के लिए ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है.

 जारी आदेश के अनुसार प्रखंड कार्यालयों, अंचल कार्यालयों और जिला स्तरीय शाखाओं में कार्यरत कर्मियों की जिम्मेवारी में बदलाव किया गया है. संबंधित प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह स्थानांतरित कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर वर्तमान कार्यालय से रिलीज कर नए कार्यालय में योगदान को सुनिश्चित कराएं. 

जानकारी के अनुसार सहायक प्रशासी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार  को झरिया अंचल कार्यालय से agyarkund अंचल कार्यालय में पदस्थापित किया गया है. बलियापुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सहायक अमित कुमार को निरसा अंचल कार्यालय में पदस्थापित करते हुए तोपचांची  प्रखंड कार्यालय में प्रति नियुक्त किया गया है. 

वहीं सहायक प्रशासी पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन को agyarkund प्रखंड कार्यालय से जिला भू अर्जन कार्यालय धनबाद भेजा गया है. स्थानांतरित कर्मचारियों की पूरी सूची कुछ इस प्रकार है.