☰
Jharkhand

धनबाद के बाघमारा में बड़ी दुर्घटना, सेन्टरिंग खोलने गए दो की दम घुटने से हुई मौत

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: धनबाद के बाघमारा में गुरुवार को एक बड़ी घटना घट गई. बाघमारा के सदरिया डीह  गांव में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि गुरुवार को मजदूर सेफ्टी टैंक का सेंटरिंग खोलने  टैंक के अंदर गए थे.  एक माह पहले सेप्टिक टैंक की ढलाई की गई थी. गुरुवार को सेंटरिंग हटाने के लिए दोनों मजदूर टैंक के भीतर गए. कुछ ही देर के बाद जहरीली गैस की वजह से दोनों बेहोश होकर गिर गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया. निकाल कर उन्हें  तत्काल बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना के मुताबिक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और   जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा भी किया है.