☰
Jharkhand

Breaking: निरसा के कालूबथान रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा,जम्मू तवी एक्सप्रेस के चपेट में आया रेलवे कर्मचारी

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद:निरसा के कालूबथान  रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा होने  हुआ. इस हादसे में एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई है.जिससेचीख पुकार मच गई. घटना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को ट्रैक से किनारे हटाया और जांच में जुट गई है.   

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान रेल कर्मचारियों की मौत हुई है. वह उस समय ड्यूटी में तैनात थे. जानकारी के अनुसार अब प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर पर सिग्नल के पास ड्यूटी के दौरान जम्मू तवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सुबह मंडल नामक रेल कर्मचारी की जान चली गई है.

 सुबल मंडल रेलवे में ट्राली मैन के पद पर कार्यरत थे. शनिवार शाम वह सिग्नल के पास रेलवे लाइन की जांच करने गए थे . इसी दौरान अचानक जम्मू तवी एक्सप्रेस वहां पहुंच गई और वह ट्रेन की चपेट में  वह आ गए. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

 घटना की जानकारी मिलने पर  आरपी एफ आउट पोस्ट के प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे. आरपीएफ जवानों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. उन्हें एक पुत्री और एक पुत्र है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.