Jharkhand

धूमधाम से संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा, 15 दिनों के अज्ञातवास में गए भगवान

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की पारंपरिक तरीका से स्नान यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई. वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच भगवान को पवित्र जल से स्नान कराया गया.स्नान यात्रा के साथ ही अब 15 दिनों के लिये भगवान जगन्नाथ अज्ञातवास में चले गए है.इस दौरान मंदिर में भगवान के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे.

स्नान यात्रा के बाद अस्वस्थ हो जाते है भगवान

धार्मिक मान्यता के अनुसार स्नान यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ हो जाते हैं और उन्हें विश्राम दिया जाता है. इस अवधि में मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और सेवा की जाती है.15 दिनों के बाद भगवान स्वस्थ होकर भक्तों को दर्शन देते है. 

16 जुलाई को निकाली जाएगी रथ यात्रा 

इसके बाद रथ यात्रा की परंपरा शुरू होती है.धनसार जगन्नाथ मंदिर में भी 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथ यात्रा निकाली जाएगी.इसे लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारियां की जा रही है.रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार