धनबाद(DHANBAD): कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड ने सीसीएल के पर्सनल डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति के लिए जोबी वीपी के नाम की सिफारिश की है. फिलहाल वह सीसीएल में ही कार्यरत हैं. वह अभी महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
बताया गया है कि 10 नवंबर को आयोजित चयन प्रक्रिया में कुल 11 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया. इसके बाद सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड ने जोबी वीपी के नाम की सिफारिश की है. इस पद के लिए कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के अलावा अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के अधिकारियों ने भी दावेदारी पेश की थी.
साक्षात्कार में कोल इंडिया, सीसीएल, नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), एमएसटीसी, एनटीपीसी और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के अधिकारी शामिल हुए थे. साक्षात्कार में सुरापु रेड्डी वेंकट रविंद्रनाथ, जोबी वीपी, दुर्गा प्रसाद सामल, सुमन रस्तोगी, समीर बरला, तमोशी रॉय चौधरी, ललित प्रकाश तिर्की, अबीर मुखोपाध्याय, रेणुका वर्मा, विजया लक्ष्मी मुरलीधरन और सौरभ शर्मा शामिल थे. अनुशंसा के बाद अब उनकी नियुक्ति से संबंधित आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
