☰
Jharkhand

झारखंड की डॉक्टर मीतू सिन्हा ने बनाया रिकॉर्ड तो नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: झारखंड का नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है.धनबाद की लेखिका का नाम देश विदेश में गूंजा है. झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद की एपीओ डॉक्टर मीतू सिन्हा का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है. 

डॉक्टर मीतू ने रामायण पर सबसे अधिक 15 पुस्तक लिखने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने प्रमाण पत्र, मोमेंटो और मेडल भेजा है. लंदन हेराल्ड पत्रिका में इस संबंध एक लेख भी प्रकाशित किया गया है. डॉक्टर मीतू अब तक 26 किताबें लिख चुकी हैं. 

इनमें से रामायण पर 15 पुस्तकें हैं .रामायण पर लिखी गई पुस्तकों में अलग-अलग रंग है. इनमें भारत के राम, सिया स्वयंवर, अंगद रावण संवाद, संजीवनी बूटी, सती सुलोचना, लक्ष्मण की उर्मिला, राम कथा, पंचवटी प्रसंग, नागपाश, बाली संहार और कुंभकरण वध शामिल हैं .रामायण के पात्रों और प्रसंग का पुस्तक में भावनात्मक चित्रण किया गया है.

 रामायण पर एक वर्ष में सर्वाधिक पुस्तक लिखने के लिए उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. उनकी इस उपलब्धि को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और ओंग बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी स्थान दिया गया है.