Jharkhand

झारखंड का कुख्यात नक्सली यूपी ATS के हाथों हुआ ढेर,जानिए कैसे हुआ एनकाउंटर,कितने का था इनाम

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद:झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला कुख्यात नक्सली रविवार को तड़के यूपी में मारा गया है.यह एनकाउंटर वाराणसी में हुआ है. उत्तर प्रदेश एटीएस ने उसे मार गिराया है. 

जानकारी के अनुसार उस पर 30 लाख रुपए का इनाम था. वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी का कमांडर था. NIA के टेरर फंडिंग केस में उसे वांटेड घोषित किया था. सूचना के मुताबिक मुठभेड़ रविवार की सुबह 5:00 बजे रामनगर थाना क्षेत्र में हुई है.

 एटीएस को सूचना मिली थी कि नक्सली रामनगर होते हुए मुगलसराय की तरफ जा रहा है. इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर दी. इसी दौरान वह बाइक से पहुंचा. टीम ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन उसने दोनों हाथों से फायरिंग शुरू कर दी.

 इसके बाद टीम ने जवाबी फायरिंग की. बृजेश गंझू को गोली लगी और वह सड़क पर गिर गया. उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया .उसका साथी फरार हो गया. सूचना के मुताबिक वह झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था. 

वह व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और ठेकेदारों से वसूली करता था. उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और एनआईए ने पांच लाख का इनाम रखा था. एटीएस ने नक्सली  के पास से दो पिस्टल बरामद किया है. उसके पास से कई जिंदा कारतूस और खोखे भी मिले हैं.

TagsCRIME