Jharkhand

झारखंड एक बार फिर हुआ राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित ,धनबाद की शिक्षिका राष्ट्रपति के हाथों हुई सम्मानित

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):   धनबाद आज फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित  हुआ है.  इसके साथ ही झारखंड का मान -सम्मान भी बढ़ा  है.  झारखंड से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने  वाली एकमात्र शिक्षिका  मुनमुन भट्टाचार्य को शनिवार को  राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.  

शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धनबाद के राज्यीकृत  मध्य विद्यालय ,बरमसिया की प्रभारी प्राध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।  देश के 48 चयनित शिक्षकों में शामिल मुनमुन भट्टाचार्य को प्रशस्ति पत्र, साल एवं ₹50,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई है.  

27 वर्षों के बाद धनबाद के किसी शिक्षक को शिक्षक पुरस्कार मिला है.  धनबाद के लिए आज का दिन गौरव भरा  रहा.  मुनमुन भट्टाचार्य 2016 में सरकारी शिक्षा के रूप में योगदान किया और उसके बाद निरंतर अपने कुशलता से आगे बढ़ती चली गई.  बच्चों का विश्वास अर्जित करती रही, अंतत उन्हें राष्ट्रपति के हाथों बड़ा सम्मान एवं उपहार मिला।