☰
Jharkhand

झारखंड का "टूअर गीदर" पहले बना विधायक, अब हुआ पीएचडी  धारी, पढ़िए इस संघर्ष की कहानी

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: झारखंड का "टूअर गीदर"  शनिवार को पीएचडी  धारी बन गया .  यह कोई और नहीं बल्कि झारखंड का चर्चित विधायक जयराम महतो हैं .  आज वह बहुत खुश थे.  खुश होना भी स्वाभाविक है. झारखंड का एक विधायक पीएचडी  धारी बन गया है. 

धनबाद के BBMKU से  जयराम महतो ने शनिवार को प्रमाण पत्र लिया. आज कोई इधर-उधर की बात नहीं की.  उन्होंने कहा कि इधर-उधर की बातों के लिए अलग से आप बात कर सकते हैं.  आज उन्होंने अपने  कष्टभरे जीवन की तमाम धागाओ को मीडिया के सामने खोला. अपने जीवन के बारे में खुलासा किया  कि कैसे जब वह बचपन में उनके पिता का निधन हो गया, तो वह मामा  के घर में रहे.  13 -14 साल मामा  के घर में रहकर पढ़ाई की.  फिर कैसे वह आगे बढ़े, उनके मन में क्या-क्या सोच विकसित हुए.  शिक्षक से लेकर विधायक बनने तक की पूरी कहानी  उन्होंने मीडिया के सामने रखा.  

उन्होंने कहा कि अगर वह भी अधिकारी बने होते तो पहले अपने बारे में सोचते, लेकिन आज वहां जनता के प्रतिनिधि हैं, इसलिए जनता ही उनके लिए सब कुछ है और जनता के लिए, जो भी करना पड़ेगा, वह बेहिचक  करेंगें. वह पीछे नहीं हटेंगे, वह चाहते हैं कि समाज आगे बढ़े, समाज शिक्षित हो, लोग निजी स्वार्थ से अलग हटकर समाज के बारे में सोचें, उन्होंने विस्तार से बेवाक ढंग से सबकुछ बताया.