Jharkhand

झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के संगठन में बदलाव, रामकृष्णा सिंह के बाद अब इन्हें मिली जिम्मेवारी 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के संगठन में बदलाव किया गया है. झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के प्रदेश महामंत्री रामकृष्णा सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था. वह यूनियन के संस्थापक थे. बिजली विभाग में नौकरी करते हुए यूनियन का काम शुरू किया और कर्मचारी हित में कई फैसले उन्होंने कराये. जिसका उल्लेख आज भी कर्मचारी करते हैं.  

बताया गया है कि इंदू भूषण सिंह को फिलहाल कार्यकारी महामंत्री मनोनीत किया गया है. वही अशोक कुमार सिंह को संगठन मंत्री और संतु मंडल को संगठन उप मंत्री की जिम्मेवारी दी गई है. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष वासुदेव प्रसाद राव ने की. शुक्रवार को बिजली कॉलोनी में रामकृष्णा सिंह के निधन के बाद शोक सभा एवं ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया था. यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य इसमें शामिल हुए.  

कार्यक्रम में नवल किशोर सिंह, श्रवण कुमार सिंह, अवधेश कुमार, कुमार शिव शंकर, राजीव कुमार चौधरी, एस. विश्वानाथन, रवि कुमार, कुल बहादुर, संतोष कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, प्रेम गोप, तापस राय समेत यूनियन के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे. राम कृष्णा सिंह के निधन से झारखंड के बिजली कर्मचारियों को बड़ी क्षति हुई है. शोक सभा में जुटे कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया है. मामला चाहे जैसा भी हो, वह अधिकारियों से सीधी बात करने का साहस रखते थे. उनका निधन पिछले दिनों कोलकाता में इलाज के दौरान हो गया था.