☰
Jharkhand

निरसा के पीठा कियारी में कैसे होता था कमीशन का खेल? पूरी कहानी आपको भी चौंका देगी 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD) :   निरसा से जामताड़ा भी दूर नहीं है और निरसा  से टुंडी की दूरी भी बहुत अधिक नहीं है.  निरसा  का पीठा कियारी  साइबर अपराध का "हॉटस्पॉट" कैसे और क्यों बन गया, इसकी कुछ भी कहानी हो सकती है.  लेकिन इतना तो तय है कि पीठा कियारी  में छापा मारने  बाहर की पुलिस भी आ चुकी है और लोगों को हिरासत में लेकर गई भी है.  लेकिन निरसा  के पीठाकियारी गांव में धनबाद   पुलिस की रेड   के बाद यह बात खुलकर सामने आई है कि पूरा खेल 15% कमीशन के लिए होता था.  पीठा कियारी  में साइबर अपराध से जुड़े अपराधी  ही दूसरों को फर्जी खाता उपलब्ध कराते थे.  राशि उनमें डाली जाती थी और फिर पैसे निकाल कर दूसरे को सुपुर्द  कर देते थे.  इसके एवज  में उन्हें 15% कमीशन मिलता था.  इसके अलावे भी अन्य तरीकों से साइबर अपराध किया करते थे.  

धनबाद पुलिस 17 अगस्त से साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है

दरअसल, धनबाद पुलिस 17 अगस्त से साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है.  इनपुट कलेक्ट किए जा रहे हैं और उसके बाद कार्रवाई की जा रही है.  हाल के दिनों में धनबाद पुलिस को कई सफलताएं मिली है.  इसी क्रम में भारी भरकम पुलिस टीम ने निरसा  पीठाकियारी  में छापा मारा और 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.  उनके पास से एटीएम, मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के एप्पल फोन आदि बरामद किए गए.  पुलिस को एक डायरी भी मिली है.  इस  डायरी में पैसों के लेनदेन का हिसाब रखा गया था.  ऐसी बात नहीं है कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ पहले मुकदमे नहीं थे.  पहले भी उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे.  ग्रामीण एसपी ने शुक्रवार को बताया था कि उस  गैंग के पास से 2,85, 000 नगद  बरामद किए गए.  कुल  19 विभिन्न कंपनियों के एप्पल फोन बरामद हुए.  केनरा बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, एक्सिस, फेडरल, बंधन बैंक, धनबाद सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के एटीएम, डेबिट कार्ड, पासबुक, चेक बुक बरामद हुए हैं.  एक डायरी भी बरामद हुई हैं.  धनबाद पुलिस की लगभग डेढ़ सौ अधिकारी और जवानों की टीम को यह सफलता मिली हैं. 
  
इस सफलता के लिए धनबाद पुलिस ने की थी बड़ी तैयारी 

यह अलग बात है कि इस सफलता को पाने के लिए धनबाद पुलिस ने भी बड़ी तैयारी की थी.  लगभग डेढ़ सौ  अधिकारी और जवानों की अलग-अलग टीम   बनाई गई थी.  यह टीम सटीक सूचना पर कार्रवाई की और लगभग 11 लोगों को गिरफ्तार किया।  पुलिस को तो सूचना मिल रही थी, लेकिन सटीक इनपुट नहीं मिल रहा था.  जिसके लिए प्रयास किये जा रहे थे.   सटीक इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की और 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.  दूसरे प्रदेश के लोगों से उनके संबंध की पुलिस जांच कर रही है.  जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें श्यामसुंदर रविदास, राहुल कुमार, सचिन रविदास, मलय  रविदास, श्याम पदो रविदास, झंटू  ठाकुर, कुंदन बरनवाल, अरमान रविदास,  अजय रविदास, विजय रविदास और सागर रविदास शामिल है.  सभी पीठा कियारी , निरसा  के रहने वाले है.  इनके खिलाफ मुकदमे भी पहले से दर्ज है.

TagsCRIME