☰
Jharkhand

धनबाद की  हाउसिंग कॉलोनी में घरेलू कलह के बाद टोटो चालक ने उठाया खौफनाक कदम ,अस्पताल में मौत 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की  हाउसिंग कॉलोनी में बुधवार की सुबह एक टोटो चालक ने अपने सीने में कथित रूप से चाकू घोंप  लिया।  जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद  में उसने यह खौफनाक कदम उठाया।  घर वालों ने उसे गंभीर हालत में SNMMCH  लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  अपुष्ट जानकारी के अनुसार टोटो चालक अक्सर  घर में पत्नी के साथ मारपीट करता था. 

 बुधवार की सुबह 9:00 बजे भी ऐसा ही कुछ हुआ.  वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा.  बेटे ने जब इसका विरोध किया तो टोटो चालक ने चाकू उठाकर अपने सीने में घोंप  लिया।  चाकू लगने से खून बहने  लगा.  इसके बाद अफरातफरी  मच गई.  परिजनों ने इलाज के लिए उसे SNMMCH  ले गए.  घटना की जानकारी मिलने के बाद SNMMCH  मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचित किया।  

पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.  वह टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था.  उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. इधर , पुटकी थाना क्षेत्र के न्यू मेरिन मुंडा पट्टी में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिला. मृतक की पहचान जयपाल गगराई के रूप में हुई थी. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.