☰
Jharkhand

IIT ISM धनबाद  में 21 दिनों तक चलेगा शताब्दी वर्ष का जश्न, पहले दिन मंच संभालेंगी पार्श्व गायिका पलक मुच्छल

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD) | आईएसएम की स्थापना 9 दिसंबर 1926 को हुई थी.  धनबाद से दिल्ली तक आंदोलन के बाद आईएसएम को आईआईटी  का टैग मिला। धनबाद के खाते में 2016 में यह उपलब्धि आई.  संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने को यादगार बनाने के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है.  1 दिसंबर से 21 दिसंबर तक लगातार विशेष शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्थान   में हर दिन सांस्कृतिक  कार्यक्रम करने की तैयारी है.  संस्थान 100 वर्ष पूरे होने के मौके को ऐतिहासिक बनाना चाहता है.  देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है.  बॉलीवुड कलाकारों को भी आमंत्रित करने की योजना है. 

कौन है देश के लोकप्रिय पार्श्व  गायिका पलक मुच्छल

खास बात यह है कि कार्यक्रम के पहले दिन 1 दिसंबर को लोकप्रिय पार्श्व  गायिका पलक मुच्छल का कार्यक्रम होगा।  1 दिसंबर को वह संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखरेंगी।  उनकी प्रस्तुति के साथ ही संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित 21 दिवसीय समारोह की शुरुआत होगी।  कार्यक्रम को लेकर पूरे संस्थान में गजब का उत्साह दिख रहा है.  पलक मुच्छल बॉलीवुड की चर्चित पार्श्व  गायिकाओं में शामिल हैं. पलक मुच्छल बॉलीवुड की चर्चित पार्श्व गायिकाओं में शामिल हैं. फिल्म 'आशिकी 2' के गीत 'चाहूं मैं या ना' और 'मेरी आशिकी' से उन्हें खास पहचान मिली. इसके अलावा उन्होंने 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' का गीत 'कौन तुझे', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'हुआ है आज पहली बार' जैसे लोकप्रिय गीतों को भी अपनी आवाज दी है.उनके कार्यक्रम को लेकर न केवल संस्थान बल्कि धनबाद में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. 

क्या खास रही संस्थान  की एक सौ साल की यात्रा 

आइये आपको बताते है कि संस्थान के एक सौ साल पूरा करना क्यों है महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है । जानकारी के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दिसंबर 1901 के अपने 27 वें  अधिवेशन में एक प्रस्ताव पारित किया था.  जिसमें कहा गया था कि "इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि हाल के कानून, अर्थात् भारतीय खान अधिनियम VII, 1901 की प्रवृत्ति यह है कि सभी भारतीय खानों को खनन विशेषज्ञों की देखरेख में रखा जाना चाहिए, कांग्रेस की राय है कि इंग्लैंड में रॉयल स्कूल ऑफ माइन्स, जापान के खनन कॉलेजों और महाद्वीप के अन्य स्थानों के मॉडल पर भारत में किसी उपयुक्त स्थान पर एक सरकारी खनन इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जानी चाहिए"। 

1956 में संस्थान को मिला था डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा

भारत सरकार द्वारा गठित मैकफर्सन समिति ने खनन और भूविज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करने के लिए एक संस्थान की स्थापना की सिफारिश की, जिसकी रिपोर्ट, 1920 में प्रस्तुत की गई.  जिसने भारतीय खान विद्यालय, धनबाद की स्थापना का मुख्य आधार बनाया।  भारतीय खान विद्यापीठ  को औपचारिक रूप से 9 दिसंबर 1926 को भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन द्वारा खनन और अनुप्रयुक्त भूविज्ञान के विषयों के साथ देश में खनन गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षित जनशक्ति की आवश्यकता को पूरा करने के लिए खोला गया था.  1967 में इसे यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत एक डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था.  अपनी स्थापना के बाद से, आईआईटी (आईएसएम) ने अपनी गतिविधियों में काफी विस्तार किया है.