Jharkhand

धनबाद पहुंचे आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

धनबाद (DHANBAD):बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे.समाहरणालय में उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिएm बैठक से पहले एसएसपी प्रभात कुमार ने उनका स्वागत किया.बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.समीक्षा के दौरान आईजी ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की प्रगति, अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई तथा जिले की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संगठित अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने पर विशेष जोर दिया.

प्रिंस खान की धमकी पर आईजी का बयान

हाल के दिनों में फरार अपराधी प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मिली कथित धमकी के संबंध में पूछे गए सवाल पर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की गई है और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है.

आपराधिक गतिविधि को सफल नहीं होने देंगे 

उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी आपराधिक गतिविधि को सफल नहीं होने देंगे जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही संगठित अपराध से जुड़े तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 रिपोर्ट-नीरज कुमार