धनबाद(DHANBAD): उत्तर प्रदेश के अपराधियों का धनबाद और जमशेदपुर सुरक्षित ठिकाना बनता रहा है. यह अलग बात है कि धनबाद के अपराधी की भी उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर हुआ था. उत्तर प्रदेश के अपराधी अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या हो गई थी, तो उत्तर प्रदेश के मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया का पिछले साल मार्च महीने में जमशेदपुर में एनकाउंटर हुआ था. अनुज कनौजिया पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. वह भाग कर जमशेदपुर में शरण लिए हुए था. यूपी एसटीएफ और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में जमशेदपुर में वह मारा गया था.
उत्तर प्रदेश के अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या कर दी गई थी
अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या कर दी गई थी. अमन सिंह और सागर उर्फ़ शिबू दोनों को नीरज सिंह हत्याकांड में यूपी से गिरफ्तार कर धनबाद लाया गया था. सागर उर्फ़ शिबू शार्प शूटर बताया जाता है. जमशेदपुर में इसी साल 24 अगस्त को हुए होटल मालिक हत्याकांड में भी वह शामिल बताया गया है. उस घटना के बाद वह धनबाद के निरसा में शरण लिए हुए था. यह अलग बात है कि शिबू का गिरोह धनबाद में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. लेकिन उसके पहले ही वह एनकाउंटर में घायल हो गया है. निरसा में जिस घर में वह ठहरा हुआ था, वह एक कारोबारी का बताया जाता है. सवाल उठता है कि सागर को उसके घर में कौन रखवाया था? किसके कहने पर उसे शरण दी गई थी? पुलिस अब इन सवालों को खोजेगी।
शिबू के दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी
पुलिस शिबू के दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन्ही अपराधियों से पुलिस को शिबू की लीड मिली थी. एसएससी प्रभात कुमार का कहना है कि कुल 5 अपराधी धनबाद आए थे. दो गिरफ्तार कर लिए गए थे और उन्हीं से मिली लीड के आधार पर पुलिस को पता चला था कि सागर उर्फ़ शिबू निरसा के हाथबाड़ी में ठहरा हुआ है. पुलिस जब पहुंची तो एनकाउंटर हो गया. सूत्र यह भी बता रहे हैं कि जमशेदपुर के होटल कारोबारी हत्याकांड में भी धनबाद से गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता हो सकती है. क्योंकि जेल से निकलने के बाद शिबू सुपारी किलिंग का काम फिर से शुरू कर दिया था और इसी क्रम में जमशेदपुर के कारोबारी की हत्या की बात कही जा रही है. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में होटल मालिक निखार सबलोक की हत्या के बाद बुधवार को सागर उर्फ शिबू की धनबाद में पुलिस के साथ एनकाउंटर हो गया .
तो क्या कोयलांचल में अखिलेश गिरोह की भी एंट्री हो गई है ?
इसके बाद यह सवाल बड़ा हो गया है कि क्या कोयलांचल में भी कुख्यात अखिलेश सिंह गैंग की एंट्री हो गई है? निखार सबलोक हत्याकांड में भी अखिलेश सिंह गिरोह का नाम सामने आया है.पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को जमशेदपुर में होटल मालिक की हत्या में स्पॉट पर शिबू था. उसके बाद वह धनबाद को ठिकाना बना लिया था. यह अलग बात है कि धनबाद पुलिस ने गैंग के धनबाद में सिर उठाने से पहले ही ध्वस्त कर दिया है. बता दे कि बुधवार की शाम धनबाद पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ निरसा में हो गई और इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चली. पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की. जिसमें उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी सागर उर्फ शिबू घायल हो गया. शिबू धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में भी आरोपी था. फिलहाल व निरसा में डेरा जमाए हुए था. और उसका गैंग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. लेकिन धनबाद पुलिस ने उसे बुलाने वाले और उसके गैंग के मनसूबे को ध्वस्त कर दिया है.
