Jharkhand

रंजय हत्याकांड में फैसले के बाद पूर्णिमा नीरज सिंह ने बिना नाम लिए कैसे सिंह मेन्शन पर साधा निशाना? पढ़िए 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड का फैसला शनिवार को आ गया. फैसला आने के बाद हर्ष सिंह के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड में रहना पड़ा.  फैसला आने के बाद हर्ष सिंह का काफिला रघुकुल के लिए रवाना हुआ. दर्जनों वाहन और सैकड़ो समर्थकों के साथ निकला यह काफिला शहर में चर्चा का विषय बना रहा. रघुकुल पहुंचने तक नारेबाजी होती रही.  

फैसले के बाद पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की प्रतिक्रिया 

इस फैसले के बाद पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा है कि एक न्याय मिला है, लेकिन खुशी अभी अधूरी है. उनके पति और पूर्व डिप्टी  मेयर  नीरज सिंह की हत्या का मामला हाई कोर्ट में चल रहा है. उसमें न्याय मिलने का इंतजार है. उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया और भगवान पर पूरा भरोसा है कि परिवार को इंसाफ जरूर मिलेगा. उन्होंने कहा कि एक घराने के लोग उनके परिवार को लगातार टारगेट कर रहे है. परिवार के सदस्यों को लगातार झूठे मुकदमो में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है बावजूद न्याय व्यवस्था पर उनका भरोसा कायम है.  

रंजय सिंह की हत्या सरायढेला थाना क्षेत्र में कर दी गई है

यह फैसला उन लोगों के लिए जवाब है, जो लगातार उनके परिवार को निशाना बनाने का प्रयास करते रहे हैं. हमारे परिवार ने हमेशा न्याय के लिए कानूनी रास्ते पर भरोसा किया है और आगे भी करता रहेगा. इसी प्रक्रिया के तहत अपनी लड़ाई हमारा परिवार जारी रखेगा. बता दें कि रंजय सिंह की हत्या सरायढेला थाना क्षेत्र में 29 जनवरी 2017 को गोली मारकर कर दी गई थी. इस मामले में 19 सितंबर को कोर्ट का फैसला आया है. शनिवार को फैसले के समय 2018 से रांची जेल में बंद नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया था. हर्ष सिंह कोर्ट के आदेश पर स शरीर हाज़िर थे. मामा और हर्ष सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया है.