Jharkhand

धनबाद के राजगंज में देर रात भीषण हादसा: एक की मौत और 11 घायल

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

धनबाद: धनबाद के राजगंज में गुरुवार को आधी रात के बाद बिहार के गयाजी से लौट रही स्कार्पियो ने एक बोलेनो कार में टक्कर मार दी. इसके बाद भागने के चक्कर में स्कॉर्पियो ने एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया. बाइक चालक की मौत हो गई. 

जबकि बाइक ,कार व स्कॉर्पियो में सवार 11 लोग घायल हो गए. मृत बाइक चालक की पहचान भूली के रहने वाले के रूप में हुई है.वह बस का एजेंट था. स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे जबकि बलेनो में तीन लोग सवार थे. घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा. 

इस घटना के बाद कुछ देर के लिए जीटी रोड जाम हो गया.चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना पर पुलिस के साथ आसपास के होटल संचालक और ग्रामीण पहुंचे. पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया.

रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो