धनबाद (DHANBAD): डुमरी विधायक जयराम महतो सहित अन्य के खिलाफ सोमवार को धनबाद के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया.
27 नवंबर 2023 को रवि कुमार आनंद की शिकायत पर जयराम महतो, पार्वती चरण महतो, रघु महतो,सुभाष महतो सहित अन्य के खिलाफ बोकारो की सियाल जोड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
यह मामला वेदांता प्लांट में मजदूरों के आंदोलन से जुड़ा है. आरोप है कि 27 नवंबर 23 को प्लांट में मजदूरों द्वारा जयराम महतो की तस्वीर लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा था. इसके कारण फोरलेन रोड जाम हो गया था.
वाहनों का आवागमन ठप हो गया था. जिसके कारण संयंत्र को आर्थिक नुकसान हुआ. इसके पहले यह मामला बोकारो के सिविल कोर्ट में चल रहा था. वहां से मामला धनबाद के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था.
