धनबाद(DHANBAD):मेयर संजीव सिंह की सोमवार की दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एसजेएएस अस्पताल में भर्ती कराया गया. बेचैनी और घबराहट महसूस होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जांच की जा रही है. उन्हें फिलहाल चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है.
मेयर की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही उनके शुभचिंतक और समर्थक अस्पताल पहुंचने लगे. दिनभर मेयर संजीव सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा होती रही. उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ बताया गया है. अचानक ब्लड प्रेशर क्यों शूट अप किया, इसकी जांच जारी है . मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल वह चिकित्सीय निगरानी में हैं. परिजन और समर्थक उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ले रहे है.
अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गई है. सभी अपने नेता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है. हलाकी उनकी हालत खतरे से बाहर है. ब्लड प्रेसर और सुगर बढ़ने की वजह से घबराहट और बेचैनी हुई थी. फिलहाल डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है. डॉक्टर की माने तो मेयर जल्द ही स्वस्थ्य होकर घर लौट जाएंगे. इससे पहले कुछ प्रक्रिया और जरूरी जांच की गई है. रिपोर्ट आने के बाद उन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.
