धनबाद: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत विभिन्न पदों पर इंटर्नशिप करने वालों के लिए अच्छी खबर है. देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किया है.
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पी एम आई एस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर निश्चित है. केवल ऑनलाइन के जरिए प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा. जानकारी के अनुसार कोल इंडिया के कोलकाता स्थित मुख्यालय और असम के मार्गेरीटा स्थित नॉर्थ ईस्टर्न कोलफील्ड्स कार्यालय के लिए कुल 50 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं .
इनमें ऑफिस इंटर्न (सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस) के 20 पद ,ऑफिस इंटर्न (सी ओ पी ए) 25 पद और ऑफिस असिस्टेंट के पंच पद शामिल हैं .न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है. इसके अलावा आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारक भी आवेदन के पात्र हैं.
उम्मीदवारों को क्रमशः आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नाकोत्तर और 12वीं के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी. प्रत्येक श्रेणी में अधिक अंक वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी.
