धनबाद (DHANBAD): धनबाद पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली. गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार करने के बाद धनबाद लेकर पहुंची। सैफी खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की यह बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. सूत्रों के अनुसार बंटी खान फिलहाल गैंग का फंड मैनेजर बना हुआ था और वह कोलकाता में बैठकर रंगदारी से वसूले गए पैसे को इन्वेस्ट करने के काम में लगा हुआ था.
सोमवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाने में पूछताछ की पुष्टि करते हुए बताया कि बंटी खान ने बहुत कुछ ऐसी बातें बताई है, जो अब तक मालूम नहीं थी. उसने झरिया के कुछ अपराधियों के भी नाम बताए है. यह भी बताया है कि कहा बैठकर प्लानिंग की जाती थी और कैसे घटना को अंजाम दिलवाने के लिए योजना बनाई जाती थी. एसएसपी ने बताया कि कई "हाइड आउट" बंटी खान ने बताया है. जिसके लिए तत्काल कार्रवाई जरूरी है. पुलिस ने आज उसे पैदल लेकर उन स्थानों तक गई. वासेपुर भी ले जाया गया है. नियम के मुताबिक आज बंटी खान को जेल भेजना होगा. इसके बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेगी और आगे पूछताछ करेगी. अब गैंग के सब कुछ की जानकारी पुलिस के पास होगी.
इसके पहले सैफी की गिरफ्तारी से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी. अब बंटी भी गैंग का राज खोलेगा. इसके पहले अप्रैल महीने में धनबाद पुलिस ने सैफ आवास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को कोलकाता से गिरफ्तार किया था. सैफी प्रिंस खान गिरोह का एक मजबूत स्तंभ था. वह गिरोह का टेक्नोक्रेट था. उसने धनबाद के आरा मोड़ के नजदीक एक अंग्रेजी स्कूल से दूसरी से दसवीं तक की पढ़ाई की थी. अंग्रेजी अच्छी होने के कारण वह कहीं भी एडजस्ट कर जाता था. वह पढ़े-लिखे लड़कों को भी समय-समय पर गिरोह से जोड़ने का काम करता था. पढ़े लिखे लड़कों को सब्जबाग दिखाकर गिरोह के लिए फंड मैनेजमेंट का काम कराता था. आज कोलकाता से बंटी खान की गिरफ्तारी ने गिरोह को बड़ा झटका दिया है.
