Jharkhand

गैंगस्टर प्रिंस खान ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को दी धमकी,चौबीस घंटे में रिजल्ट देने की बात कही

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): निरसा विधायक अरूप चटर्जी को गैंगस्टर प्रिंस खान ने ऑडियो भेज कर धमकी दी है.चौबीस घंटे में रिजल्ट देने की बात कही है. इसकी पुष्टि विधायक का अरूप चटर्जी ने की है. उन्होंने कहा है कि धमकी मिलने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत धनबाद के एस एसपी से की है. मुख्यमंत्री से भी बात की है और डीजीपी से भी बात की है. 

धमकी के बाद धनबाद पुलिस एक्शन में जुट गई है. उल्लेखनीय है कि कारोबारी को धमकाने वाला प्रिंस खान अब विधायक को भी धमकाने लगा है.बता दे कि दो दिन पहले विधायक  अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया था कि सांसद ढुल्लू महतो का संबंध गैंगस्टर प्रिंस खान से है.इसके साक्ष्य भी पुलिस के पास मौजूद हैं.उसके बाद विधायक का अरूप चटर्जी को धमकी मिली है. हालांकि इसके पहले भी प्रिंस खान ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को धमकी दे चुका है. मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है .तो देखना है कि आगे इसमें क्या कार्रवाई होती है.

TagsCRIME