धनबाद(DHANBAD): कोल इंडिया की इकाई भारत कोकिंग कोल् लिमिटेड में तबादलों का सिलसिला जारी है. हर संवर्ग के अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है. कभी थोक भाव में तो कभी छिट फुट तबादले किए जा रहे हैं. सूचना मिली है कि मानव संसाधन डिपार्टमेंट के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. 7 नवंबर को ही कार्यालय आदेश जारी किए जाने की बात सूत्र बता रहे हैं.
आदेश में दोनों अधिकारियों के ट्रांसफर को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. जानकारी के अनुसार सिजुआ एरिया में पदस्थापित एचआर मैनेजर राजीव कुमार का तबादला ईस्टर्न झरिया एरिया में किया गया है. ईस्टर्न झरिया एरिया में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) पुष्यमित्रा को कतरास एरिया भेजा गया है. कहा गया है कि दोनों अधिकारी संबंधित क्षेत्र के महाप्रबंधक को रिपोर्ट करेंगें.
इसके बाद उन्हें जिम्मेवारी दी जाएगी. स्थानांतरित अधिकारियों को 13 नवंबर तक विरमित करने का आदेश दिया गया है. यह भी कहा गया है कि यदि 13 नवंबर तक विरमित नहीं होंगे, तो 14 नवंबर से स्वत विरमित माने जाएंगें. उल्लेखनीय है कि इसी महीने के पहले सप्ताह में 6 बड़े अधिकारियों की ट्रांसफर -पोस्टिंग की गई थी. पांच महाप्रबंधक और एक मुख्य महाप्रबंधक स्तर के अधिकारीयों का तबादला किया गया था.
