Jharkhand

धनबाद के सुदमडीह में किशोरी के साथ चार युवकों ने किया गंदा काम,शिकायत के बाद आरोपियों को खोजने में जुटी पुलिस

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: धनबाद के सुदामडीह में एक किशोरी के साथ गंदा काम की सूचना के बाद पुलिस रेस हो गई है.कई थानों की पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.घटना गुरुवार की बताई जाती है, लेकिन शिकायत मिलने के बाद  शुक्रवार को पुलिस जांच पड़ताल में जुटी. 

बीसीसीएल के एक खाली क्वार्टर में घटना को अंजाम देने की बात बताई जा रही है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी  कर रही है. परिजनों के अनुसार किशोरी परसिया  गई थी. वहां से उसने अपने भाई को फोन कर घर ले जाने के लिए कहा. भाई दुकान में व्यस्त था. इसलिए अपने दोस्त से बहन को घर पहुंचाने का आग्रह किया. 

आरोप है कि दोस्त ने किशोरी को घर ले जाने के बजाय बीसीसीएल के खाली क्वार्टर में ले गया. वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे. शिकायत के मुताबिक क्वार्टर में मौजूद युवकों ने किशोरी को कथित तौर पर धमकी दी और उसके साथ गलत काम किया .उसके बाद सभी फरार हो गए .किशोरी किसी तरह घर पहुंची और घर वालों को घटना की जानकारी दी. 

इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है. सूत्र बताते हैं कि मामले में चार युवकों को आरोपी बनाया गया है. सुदाम डीह पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आरोपियोंकी गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस को लगाया गया है.

 पुलिस का कहना है कि परिजनों ने शिकायत की है .मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

TagsCRIME