Jharkhand

धनबाद नगर निगम का बड़ा एक्शन: 5 ठेकेदार कंपनियां ब्लैकलिस्ट, जमानत राशि भी जब्त

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: धनबाद नगर निगम ने अब एक्शन तेज कर दिया है. वैसे ठेकेदार जो ठेका लेने के बाद काम शुरू नहीं किए हैं, उनके खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है. जानकारी के अनुसार पांच ठेका कंपनियों को काली सूची में डाल दिया गया है और ऐसे अन्य ठेकेदारों की सूची तैयार की जा रही है.

सूत्रों के अनुसार ठेका लेकर काम शुरू नहीं करने वालों अथवा गुणवत्ता रहित काम करने वाले ठेकेदारों की सूची बहुत लंबी है. इसकी संख्या सैकड़ों बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार नगर निगम में टेंडर लेकर काम नहीं करने वालों को ब्लैक लिस्ट करने का आदेश नगर आयुक्त ने दिया है. 

साथ ही उनकी जमानत राशि भी जब्त करने को कहा गया है. समीक्षा बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि कई योजनाओं के संबंध में एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी संवेदक कार्य शुरू नहीं किए है. इसके बाद नगर आयुक्त ने ऐसे ठेकेदारों को चिन्हित करने का निर्देश दिया.

तत्काल पांच कंपनियों की पहचान की गई. इन पांच कंपनियों में एमके एंटरप्राइजेज, महाकाल इंटरप्राइजेज, नंदकुमार ,दुर्गा इंडस्ट्रीज ,मां तारा इंटरप्राइजेज शामिल है.