Jharkhand

Breaking: धनबाद के वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग,फहीम खान के भाई सहित दो को लगी गोली

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: धनबाद में पुलिस एनकाउंटर का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि धनबाद के वासेपुर के भूली मोड़ में दुकान के पास   अपराधियों ने फायरिंग कर दी.  जिसमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना है. उसमें से एक महिला बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार  दुकान के  मालिक , सद्दाम अंसारी समेत फहीम खान के भाई सानू खान को भी गोली लगने की सूचना है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. वहां से सात खोखे बरामद किए गए है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. गोली कांड में जो लोग घायल हुए हैं उसमें से फहीम खान के भाई सानू को धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया है. वहीं  दुकान के मालिक सद्दाम अंसारी को धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया है.

TagsCRIME