☰
Jharkhand

धनबाद के बरवा अड्डा में देर रात को आग का तांडव,मची अफरा-तफरी, दुकानदार हुए कंगाल

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: शनिवार की देर रात को धनबाद के बरवा अड्डा में आग ने तांडव मचाया. लगभग  दर्जन भर दुकान आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गई हैं. मंदाकिनी उच्च विद्यालय के नजदीक स्थित सब्जी मंडी में शनिवार की देर रात आग लग गई. 

दुकानदारों की झोपड़िया जलकर राख हो गई. दुकान में रखी संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. बताया जाता है कि शनिवार की रात विक्रेता अपनी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसके बाद मंडी में अचानक आग लग गई.

देखते-देखते ही आग की लपटें तेज होने लगी. फिर सारी झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं.सूचना मिलने के बाद बरवा अड्डा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. 

लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो गया था. दुकानदारों का आरोप है कि इस अग्निकांड में असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है. उनका यह भी कहना है कि मंडी के समीप खाली मैदान में असामाजिक तत्व शराब और गांजे का सेवन करते हैं. हो सकता है कि इन्हीं लोगों की करतूत रही होगी. पुलिस के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.