☰
Jharkhand

सेल कर्मियों को उम्मीद से कम बोनस, इस बार 32 हजार पर बनी सहमति, अब कोयला कर्मियों को इंतजार

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड( सेल )के कर्मियों को अब तक सर्वाधिक बोनस का रिकॉर्ड 40,500 रुपए का रहा है. इस बार सेल कर्मियों को₹32000 बोनस मिलेगा. वहीं ट्रेनी को 25,600 बोनस देने पर सहमति बन गई है. यूनियन नेताओं ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. 

सूत्रों के अनुसार गुरुवार को नई दिल्ली में हुई एनजे सीएस की बैठक में देर शाम प्रबंधन और यूनियन नेताओं में सहमति बन गई है. प्रबंधन और यूनियन नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत के बाद यह समिति बनी है .इससे पूजा के पहले सेल कर्मियों को बोनस मिलने का रास्ता साफ हो गया है. बैठक में यूनियनों ने पिछले वर्षों के आधार पर अधिक बोनस देने की मांग रखी थी.

 प्रबंधन ने शुरुआत में 30,109 रुपए का प्रस्ताव दिया. जिसे यूनियनों ने खारिज कर दिया. उसके बाद 32,000 रुपए  पर सहमति बनी. उल्लेखनीय है कि 2025 में सेल कर्मियों को केवल 29,000 रुपए बोनस मिले थे.

बोकारो स्टील प्लांट में लगभग 7000 नियमित और 200 प्रशिक्षु कर्मचारी हैं. एक अनुमान के अनुसार बोकारो में लगभग 23 करोड रुपए बोनस के रूप में आएंगे. इधर कोल इंडिया के कर्मचारियों में अभी भी बोनस के लिए टकटकी लगी हुई है. हो सकता है कि जल्द ही इस मामले में भी फैसला हो जाए. कोयला कर्मियों को भी पिछले साल की तुलना में अधिक बोनस मिल सकता है.