☰
Jharkhand

धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव,पढ़िए दोनों जिला बंटकर कैसे करेंगे काम

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद:हो गया फैसला, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी दो भागों में बांट दी गई है.इसी प्रकार पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस भी दो भागों में बांट दी गई है. धनबाद जिला को अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बांटकर दो अध्यक्ष बनाये जाएंगे.अलग कार्य समिति भी बनेगी.

 इसी तरह पूर्वी सिंहभूम में भी दो हिस्सों में बांटकर दो अध्यक्ष बनाए जाएंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आदेश आ गया है. दरअसल, संगठन को मजबूत करने के लिए लंबे समय से इसकी चर्चा चल रही थी. धनबाद जिला कांग्रेस के बारे में पहले भी प्रस्ताव आया था. लेकिन फाइनल डिसीजन  नहीं हो पाया था .लेकिन अब डिसीजन हो गया है. 

वैसे भी झारखंड में 25 जिला अध्यक्षों के चयन के बाद से ही कम से कम आधा दर्जन से अधिक जिलों में विवाद चल रहा था. धनबाद जिला कांग्रेस तो अभी भी दो गुटों में बंटी हुई है. एक गुट अलग कार्यक्रम करता है ,तो दूसरा अलग कार्यक्रम करता है. 

दरअसल संगठन को मजबूत करने के लिए झारखंड में कांग्रेस कई प्रयास कर रही है. इसी क्रम में धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जैसे महत्वपूर्ण जिलों में कांग्रेस को दो भागों में बांट दिया गया है .इससे कम से कम अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने में सुविधा होगी और कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस नहीं करेंगे.

 आपको बता दें कि भाजपा में धनबाद जिला में दो अध्यक्ष पहले से ही हैं .एक महानगर अध्यक्ष तो दूसरे ग्रामीण जिला अध्यक्ष होते हैं. अब उसी राह पर कांग्रेस भी चल पड़ी है.