धनबाद(DHANBAD): बाघमारा पुलिस ने शनिवार को ढोल -नगाड़े के साथ एक आरोपी के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस ने मुनादी भी कराई। बाघमारा पुलिस के इस कार्रवाई इलाके में खूब चर्चा होती रही. दरअसल, मांदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति शंकर बेलदार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. इसी मामले में आरोपी फरार है. अब पुलिस गिरफ्तारी के लिए एक्शन तेज कर दिया है.
शुक्रवार को बाघमारा पुलिस ने इस मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शेख मिराज उर्फ मिराज आलम उर्फ मिराज खान के आवास पर ढोल -नगाड़ों के साथ इश्तेहार चिपकाया. मुनादी भी कराई गई. बाघमारा थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय की ओर से शेख मिराज को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. पुलिस ने उसके घर इश्तेहार चिपका कर उसे निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा थाना में आत्मसमर्पण करने को कहा है.
ऐसा नहीं करने पर न्यायालय के आदेश के बाद उसके घर की कुर्की की जाएगी. उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त 2025 की देर शाम चार लोगों ने मुखिया के पति शंकर बेलदार को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस मामले में शेख मिराज के खिलाफ बाघमारा थाना में कांड दर्ज हैं. पुलिस ने इस गोलीकांड में शामिल तीन अन्य नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
