☰
Jharkhand

धनबाद पुलिस का "गैंग्स ऑफ़ जामताड़ा" पर कड़ा प्रहार, पढ़िए -निरसा के बाद टुंडी में कैसे मिली बड़ी सफलता? 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद में सक्रिय "गैंग्स ऑफ़ जामताड़ा"  पर पुलिस कड़ा प्रहार कर रही है.  धनबाद पुलिस "साइबर शील्ड" नमक एक मेगा अभियान शुरू किया है.  ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है.  इस टास्क फाॅर्स  में 17 पुलिस अधिकारी एवं 80  पुरुष एवं महिला बल शामिल हैं.  निरसा  में बड़ी सफलता के बाद यह टीम टुंडी में बड़ी सफलता हासिल की है.  पुलिस को सूचना मिली कि भालपहाड़ी गांव में साइबर अपराधी जुटे हुए है.  इसके बाद पुलिस टीम ने रेड  किया और पांच संगठित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अपराधी देव घर और बोकारो के भी हैं 
 
 गिरफ्तार अपराधियों में राजू कुमार मंडल (टुंडी),_ दिलीप कुमार मंडल (देवघर), उमेश कुमार राणा (कोडरमा), अजीत कुमार मंडल (टुंडी), उत्तम कुमार मंडल (टुंडी )शामिल हैं.  यह आदतन  साइबर अपराधी हैं.  इनके पास से पुलिस ने तीन लैपटॉप, स्मार्टफोन और कीपैड मोबाइल 20, जिनमे  चार आईफोन शामिल हैं.  एटीएम कार्ड 16, पैन कार्ड चार , आधार कार्ड चार , बैंक पासबुक 23, विभिन्न बैंकों के चेक बुक 10 सहित नया सामान बरामद किये  गए है.   दरअसल ,धनबाद पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ पहले जागरूकता अभियान की शुरुआत की, लोगों को जागरूक किया गया, उसके बाद "साइबर शील्ड" अभियान की शुरुआत की गई है.  पुलिस को लगातार इसमें सफलता मिल रही है.  धनबाद पुलिस 17 अगस्त से साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है.  इनपुट कलेक्ट किए जा रहे हैं और उसके बाद कार्रवाई की जा रही है. 

निरसा में धनबाद पुलिस को मिली थी बड़ी सफलता 

 हाल के दिनों में धनबाद पुलिस को कई सफलताएं मिली है.  इसी क्रम में भारी भरकम पुलिस टीम ने निरसा  पीठाकियारी  में छापा मारा और 11 लोगों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से एटीएम, मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के एप्पल फोन आदि बरामद किए गए थे.   पुलिस को एक डायरी भी मिली थी .  इस  डायरी में पैसों के लेनदेन का हिसाब रखा गया था.  ऐसी बात नहीं है कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ पहले मुकदमे नहीं थे.  पहले भी उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे.   उस  गैंग के पास से 2,85, 000 नगद भी  बरामद किए गए थे.   कुल  19 विभिन्न कंपनियों के एप्पल फोन बरामद हुए थे.  केनरा बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, एक्सिस, फेडरल, बंधन बैंक, धनबाद सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के एटीएम, डेबिट कार्ड, पासबुक, चेक बुक बरामद हुए थे .  एक डायरी भी बरामद हुई थी. .

TagsCRIME