Jharkhand

कतरास से झरिया तक फायरिंग का आतंक, 19 अपराधियों पर CCA का शिकंजा

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): कतरास  से लेकर झरिया तक हो रही लगातार फायरिंग की घटनाओं के बाद धनबाद पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत एक्शन तेज कर दिया है.   सूचना के अनुसार 19  अपराधियों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है.  सूत्र बता रहे हैं कि इसमें वह सब लोग शामिल हैं ,जो कतरास इलाके में हाल के दिनों में कोयले के अवैध  धंधे में दबंगई के लिए फायरिंग की है अथवा सहयोग किया है.  कई घटनाएं रात में भी हुई है तो कुछ दिन के उजाले में भी की गई हैं.  

कतरास इलाके के अपराधियों की तैयार हो रही कुंडली

दरअसल, सूत्र बताते हैं कि यह सब अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद दूसरी जगह शिफ्ट हो जाते हैं.  फिर पुलिस के एक्शन का इंतजार करते है. पुलिस जब शिथिल पड़ती है तो फिर लौट आते हैं.  उसके बाद फिर  अपराध की घटना करते हैं.  सूत्रों के अनुसार इस सूची में कुछ वैसे भी अपराधी हैं, जिनका आपराधिक इतिहास है.  कुछ वांटेड हैं तो कुछ जमानत पर छूटे हुए है. जमानत  पर छूटे  अपराधियों  को पुलिस गुंडा पंजी में डाल सकती है. 

लगातार की घटनाओं के बाद पुलिस ने बदला एक्शन 

सूत्र बता रहे हैं कि  पुलिस कतरास इलाके में सक्रिय अपराधियों का डाटा तैयार कर रही है.  राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इन पर  सीसीए की कार्रवाई की जा सकती है.  बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई घटनाएं हुई हैं.  लोयाबाद में घटना हुई, फिर छाताबाद  ग्राउंड के पास  गोली और बम चले.  उसके बाद बहियारडीह  गांव में भारी फसाद हुआ.  यहां भी गोली बम चले. इधर, बुधवार  को घनुडीह  में ओबी डंप  को लेकर फायरिंग करने के आरोप लगे हैं.

TagsCRIME