☰
Jharkhand

Dhanbad news: एक लाख रंगदारी दो नहीं तो गोली मार देंगें ,मैनेजर ने पुलिस में की शिकायत ,कहा -बचाइए हुजूर 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD) | एक लाख  रंगदारी दो, नहीं तो जान मार देंगें।  इस आरोप  की शिकायत धनबाद के बरोरा थाने को मिली है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है.  जानकारी के अनुसार बीसीसीएल के बरोरा  एरिया की एएमपी कोलियरी में खेमका कैरियर ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर अजय कुमार दुबे से  रंगदारी मांगी गई है और पिस्तौल दिखाकर जान मारने की धमकी दी गई है.  

घटना 12 नवंबर की बताई गई है.  इस संबंध में मैनेजर ने बरोरा  थाना में लिखित शिकायत देकर चार-पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी  दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.  मैनेजर की शिकायत के अनुसार 12 नवंबर की रात लगभग 9:30 बजे वह कोल्  डंप का निरीक्षण कर खदान से बाहर निकल रहे थे.  इसी क्रम में काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे चार-पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया।  कहा कि एक लाख रुपये रंगदारी देनी होगी, नहीं तो जान मार देंगें।  

शिकायत में मैनेजर ने आरोपियों में से एक की पहचान करने की बात बताई है.  उनका यह भी आरोप है कि रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उन पर पिस्तौल तान दी और जान मारने की धमकी दी.  उन्होंने बरोरा  थाना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.