Jharkhand

Dhanbad: स्वतंत्रता दिवस पर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गोंदूडीह इलाका, पुलिस पहुंची तो क्या हुआ 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद में 15 अगस्त के दिन शनिवार को भी गोली चली.  एक युवक जख्मी हुआ है, जिसका इलाज SNMMCH में चल रहा है.  यह घटना धनबाद के गोंदूडीह ओ पी  क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती  में हुई है.  गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.  भवानी सिंह नामक युवक   पर गोली चलाने का आरोप है.  27 वर्षीय पिंटू पासवान को गोली लगी है.  गोली उसके जांघ  में लगी है.  पुलिस ने घायल को इलाज के लिए  अस्पताल  भेज दिया है. 

 आरोपी भवानी सिंह घटना के बाद से फरार बताया जाता है. पूरा मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया गया है.  भवानी सिंह  और पिंटू पासवान के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था.  शनिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई.  आरोप है कि इसी दौरान भवानी सिंह ने पिस्टल निकालकर पिंटू पासवान पर तीन राउंड फायरिंग कर दी.  जिसमे से एक गोली पिंटू पासवान के जांघ में जा लगी. गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 

 सूचना मिलते ही गोन्दूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिंटू पासवान को इलाज के लिए SNMMCH भेजा, पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. मामले की जांच के लिए गोन्दूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुचें।  उन्होंने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर भवानी सिंह ने पिंटू पासवान की जांघ पर पिस्टल से गोली दाग दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

TagsCRIME