☰
Jharkhand

Dhanbad: टुंडी के नवादा जंगल में अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के टुंडी में शनिवार की सुबह एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस सक्रिय हुई लेकिन लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है. यह  लाश मनियाडीह  थाना के नवादा जंगल में मिली है.  आशंका  व्यक्त की जा रही है कि कहीं दूसरी जगह हत्या कर लाश को जंगल में फेंका गया है.  पुलिस भी  प्रथम दृष्टया  हत्या का मामला मानकर फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाई है. मृतक की उम्र 30 -35 के बीच आँका जा रहा है.  सूचना पाकर पुलिस टीम जंगल पहुंची, फिलहाल शव  की पहचान नहीं हो पाई है.  लाश  खून से सना हुआ है. 

आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव  को छुपाने के लिए जंगल में लाकर फेंक दिया गया होगा. पुलिस के अनुसार मशरूम चुनने  वाले लोग शनिवार की सुबह जंगल में गए थे.  जंगल में शव  देखकर इसकी  सूचना मुखिया को दी.  फिर मुखिया ने पुलिस को सूचित किया.  पुलिस मामले की जांच कर रही है और  उद्भेदन  में जुट गई है.

TagsCRIME